पाकिस्तान पर गलती से ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायर मामले में भारत द्वारा तीन अधिकारियों की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 9 मार्च 2022 को गलती से भारत की एक ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी. भारतीय वायु सेना ने इस घटना के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है. केंद्र सरकार ने तीनों अधिकारियों पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था. इस घटना के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई थी, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में सफाई देते हुए कहा था कि यह मिसाइल अनजाने में चली गई थी.
भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी ने बताया है कि जिन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है उनमें एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं.

Three officers have primarily been held responsible for the BrahMos missile misfiring incident on 9th March 2022. Their services have been terminated by Central Govt with immediate effect. Termination orders have been served upon the officers today, 23rd August: Indian Air Force pic.twitter.com/y3eIQglOZz
— ANI (@ANI) August 23, 2022

क्या है मामला
9 मार्च की शाम करीब 7 बजे 290 किमी की दूरी की पारंपरिक (गैर-परमाणु) मिसाइल अनजाने में उत्तर भारत में एक IAF बेस के पास से लॉन्च की गई जो पाकिस्तान में जा गिरी थी. भारतीय वायुसेना ने इस घटना को बेहद गंभीर मानते हुए एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया था. वहीं राहत की बात यह भी है कि हादसे में किसी को जान नहीं गंवानी पड़ी थी.





