समस्तीपुर :- रेलवे मुख्यालय स्थित रेलवे गंडक कॉलोनी में सोमवार देर शाम एक रेलवे क्वार्टर का छत गिर पड़ा हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मकान गिरने के बाद रेलवे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे मामले की जानकारी रेलवे कर्मियों ने इंजीनियरिंग विभाग व डीआरएम को दी है।
बताया गया है कि देर शाम रेलवे गंडक कॉलोनी का क्वार्टर नंबर 668 सी का ऊपरी छत अचानक गिर पड़ा। जो निचले मकान की बालकोनी को नुकसान पहुंचाया। मकान गिरने से हुई तेज आवाज के कारण आसपास के लोग रेलवे क्वार्टर से बाहर आ गए। हालांकि जिस समय यह घटना हुई उस समय रेलवे के सीएनडब्लू संजय साहनी परिवार के साथ कमरे में ही थे। हालांकि इस घटना में उनका पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।
बताया गया कि रेलवे गंडक कॉलोनी वर्षों पुराना है और रेलवे क्वार्टर काफी जर्जर हो चुका है रेलवे कर्मियों द्वारा जर्जर मकानों की मरम्मत के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग से शिकायत भी की गई है लेकिन इस पर उचित कार्यवाही नहीं की गई। यूनियन के नेताओं ने इसे गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…