National

बड़ी खबर: समस्तीपुर नगर थाना की हाजत में गिरकर आरोपी युवक गंभीर रूप से जख्मी, DMCH किया गया रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना के हाजत में गिरकर एक आरोपी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली संख्या-1 की है जहां स्थानीय लोगों के द्वारा 112 नंबर पर फोन कर शराब कारोबार की सूचना दी गई थी।

जिसके बाद 112 नंबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को हिरासत में लिया इसके बाद नगर थाना के हाजत में उसे रखा गया था। देर रात हाजत में टाॅलेट करने उठा युवक चक्कर खाकर गिर गया। जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आ गई।

हाजत में बंद अन्य आरोपी द्वारा हल्ला करने पर आये पुलिसकर्मियों द्वारा घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मी आरोपी की पहचान पंजाबी कॉलोनी के कन्हैया शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं सदर डीएसपी शहबान हबीब फखरी मौके पर पहुंचे मामले की जांच में जुट गए है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago