बाल सिपाहियों के लिए एक अच्छी खबर है. प्रदेश में पहली बार बाल सिपाहियों की बहाली होगी. इसके लिए डीजीपी ने आदेश जारी किया है. अनुकंपा समिति के अनुशंसा पर ये फैसला लिया गया है.
31 बाल सिपाहियों की होगी बहाली
बिहार में अब 31 बाल सिपाहियों की बहाली होने जा रहा है. इसको लेकर विभागीय अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर डीजीपी एसके सिंघल ने ये आदेश जारी किया है. पिछले दिनों सिपाही बहाली को लेकर नियम में परिवर्तन किए गए थे. इस बदलाव के बाद बाल सिपाहियों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है. इससे पहले कभी भी बाल सिपाहियों की नियुक्ति नहीं हुई है.
45 प्रस्तावों पर विचार किया गया
बाल सिपाहियों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. पिछले दिनों विभागीय अनुकंपा समिति की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में ड्यूटी रहते हुए मृत पुलिसकर्मियों के नाबालिग आश्रितों को बाल सिपाही के पद पर बहाली को लेकर चर्चा हुई थी. इसमें जिला और इकाइयों से आए 45 प्रस्तावों पर विचार किया गया. इनमें 31 प्रस्ताव पर सहमती बनी, जिसके बाद समिति ने इनकी नियुक्ति की अनुशंसा डीजीपी से की थी.
आश्रितों में चार लड़कियां भी शामिल
बता दें कि पिछले दिनों सिपाही बहाली को लेकर नियम में परिवर्तन किए गए थे. इस बदलाव के बाद बाल सिपाहियों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया. इन आश्रितों में चार लड़कियां भी शामिल हैं. फिलहाल, 14 प्रस्तावों को लंबित रखा गया है, जो बाल सिपाही की बहाली से जुड़े है. कागजात पूरे नहीं होने या फिर उम्र सीमा न्यूनतम 12 साल से कम होने के वहज से इन प्रस्तावों को लंबित रखा गया है. वहीं, इससे पहले कभी भी बाल सिपाहियों की नियुक्ति नहीं हुई है.
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…