JDU प्रवक्‍ता का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की हटी कृपा तो रोड पर आ गए RCP सिंह, पहले साहब-साहब कहते थे

जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, दो बार राज्यसभा सदस्य रहे और केंद्र में मंत्री बने। मुख्यमंत्री की कृपा हटते ही वे रोड पर आ गए हैं। रोड पर अब घूम रहे हैं। नीतीश कुमार और दल को आरसीपी सिंह ने धोखा दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से हम कहेंगे कि इस पर जल्द संज्ञान लें।

गौरतलब है कि जदयू प्रदेश प्रवक्ता मंजीत सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ भाड़े के लोगों को एकत्र करके कोई बिहार का नेता नहीं बन सकता है। आरसीपी सिंह अपनी हैसियत भूल गए हैं। चार दिन पहले तक मुख्यमंत्री को साहब-साहब कहते वे थकते नहीं थे। आज मुख्यमंत्री बनने चले हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार इस दल के सर्वमान्य नेता है। पार्टी के अंदर कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी बनाने में उनका कोई योगदान नहीं है। वर्ष 1994 में समता पार्टी बनी और नीतीश कुमार ने संघर्ष किया। संघर्ष की बदौलत 2005 में तत्कालीन सत्ता को उखाड़ फेंका। उस समय की सियासत में आरसीपी सिंह का कोई अता-पता नहीं था। आज पार्टी में आरसीपी सिंह का कोई वजूद नहीं है। जदयू का एक भी कार्यकर्ता आरसीपी सिंह के साथ नहीं है। वह अकेले खड़े हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago