राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया चीन के साथ तिरंगे का सौदा करने का आरोप, कहा- ड्रैगन के आगे नतमस्तक PM

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) को 15 अगस्त को देश को संबोधित करते समय यह बताना चाहिए कि एक तरफ सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ चीन से आयात क्यों बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के मान के लिए सभी देशवासी प्रधानमंत्री के साथ खड़े होंगे.

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लगाया पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, सच्चा देश भक्त वो है, जो अपने देश पर कोई आंच न आने दे. सच्चा देशप्रेमी वो है, जो देश के एक-एक इंच की रक्षा के लिए लड़ जाए. सच्चा देशसेवक वो है, जो अपनी मातृभूमि की गरिमा और शान को बनाए रखने के लिए समर्पित हो. उन्होंने दावा किया, चीन ने हमारे देश की सीमाओं पर कब्ज़ा करने की हिम्मत की है.

राहुल गांधी ने कहा- चीन के आगे पीएम मोदी नतमस्तक

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा, सत्ता में आने से पहले, चीन को ‘लाल आंख’ दिखाने वाले प्रधानमंत्री जी, 8 वर्षों से चीन के आगे नतमस्तक हैं. प्रधानमंत्री के मुंह से चीन का नाम तक नहीं निकलता है. कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ऐसे क्या कारण हैं कि जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री ने जनता के ही हित को सर्वोपरि न रखते हुए, चीन के मामले में चुप्पी साधने का निर्णय लिया?

क्या वजह है कि तिरंगे के लिए, देश की शान, खादी को छोड़, उन्हें चीन से आयात किए पॉलीएस्टर का सहारा लेना पड़ा? क्या कारण है कि जब सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तब भारत का चीन से आयात भी बढ़ रहा है? उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी को देश को संबोधित कर अपने कारण बताने चाहिए. हिंदुस्तान के मान के लिए प्रत्येक नागरिक उनका साथ देगा, पर तभी, जब बात भारत माता की होगी.

भाजपा सरकार के लिए विकास का मतलब प्रचार पर पैसे खर्च करना है?

राहुल गांधी ने बेरोजगारी की स्थिति को लेकर एक अन्य फेसबुक पोस्ट में सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का क्या हुआ? भारत का कार्यबल कौशल के बिना आत्मनिर्भर कैसे हो सकता है? भाजपा सरकार के लिए विकास का मतलब प्रचार पर पैसे खर्च करना है?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

18 मिनट ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

48 मिनट ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

2 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

14 घंटे ago