पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 78वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। समारोह में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। प्रारंभ में सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। उन्होंने स्वर्गीय गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें देश में सूचना प्रौद्योगिकी का जनक बताया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था भी स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है, जिससे सत्ता को विकेंद्रित कर ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने 21वीं सदी में संचार क्रांति के मामले में भारत को विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाने की परिकल्पना की थी। उसी का देन है कि भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मौके पर रामउदगार महतो, सतीशचन्द्र चौधरी, कामेश्वर पासवान, परमानंद मिश्र, अंजुम वारिस, अशोक कुमार अकेला, सविता कुमारी, जितेंद्र कुमार, जुल्फिकार आलम, रामशंकर राय, प्रमोद कुमार, हामिद ज़ोहैर, संजीत कुमार, शकील अहमद आदि ने भी विचार व्यक्त किया।








