DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली मंदिर के पीछे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला रेलकर्मी गुंजा कुमारी से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि गुंजा कुमारी पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पीड़िता परेशान हो गईं। पुलिस आसपास के इलाके में मामले से जुड़े सुराग जुटाने और सीसीटीवी जांच करने में लगी है।


