मथुरापुर ओपी क्षेत्र में बीते दिनों दो व्यवसायी से पैसा लूट मामले में दो गिरफ्तार
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र में बीते दिनों दो व्यवसायी से पैसा लूट मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ओपी अध्यक्ष गुलनाज कौशर के नेतृत्व में आईओ उमाकांत यादव ने मथुरापुर के सीमावर्ती क्षेत्र केलुआरा गांव से लाइनर दीपक कुमार को लूट के दो हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 27 मार्च को बाजार समिति के समीप व्यवसायी मनोज कुमार चौरसिया की दुकान से पिस्टल की नोंक पर 80 हजार रुपये लूट की घटना में इसने लाइनर की भूमिका निभायी थी। वहीं 5 मार्च को मुकेश केडिया के प्रतिष्ठान में 6 लाख 10 हजार रुपये लूट मामले में पुलिस ने केलुआरा गांव से संगम कुमार उर्फ भुल्ला को लूट के 5 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
