National

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की वर्दी की सिलाई और बिक्री पर रोक, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। किश्तवाड़ में जिला प्रशासन ने सेना की वर्दी की बिक्री, सिलाई और स्टॉक करने पर रोक लगा दी है।

इस बीच, नौसेना ने अरब सागर में कई एंटी शिप फायरिंग ड्रिल की। खास बात यह है कि इस दौरान दागीं गई मिसाइलों से सटीक निशाना लगाया जा सकता है। नौसेना ने कहा कि हम देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

उधर, सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।

वहीं, बीते दो दिन में 272 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर जा चुके हैं। 13 डिप्लोमैट-अफसरों समेत 629 भारतीय, पाकिस्तान से लौटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

8 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

8 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

12 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

13 घंटे ago