Bihar

बिहार: ‘चिकन-मटन खाने में दिक्कत नहीं तो कीड़ा खाने में कैसी समस्या?’, भोजन में कीड़ा निकलने पर प्रिंसिपल का विवादित जवाब

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब छात्रों को परोसे गए खाने की थाली में कीड़े निकलने लगें. जैसे ही छात्रों ने खाने में कीड़े देखे, उन्होंने तुरंत भोजन करना बंद कर दिया और कई ने तो थालियां फेंक दी. कुछ छात्रों को उल्टियां भी होने लगीं. यह घटना शुक्रवार की है, जब मेस से बना खाना हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं को परोसा गया था.

प्रिंसिपल के जवाब से छात्र हैरान:

खाना में कीड़ा मिलने की शिकायत लेकर जब छात्र-छात्राएं कॉलेज प्राचार्य के पास पहुंचे तो उनका जवाब सुनकर वे और भी ज्यादा हैरान रह गए. छात्रों के अनुसार, प्राचार्य ने उल्टा यही सलाह दी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक छात्र मेस का खाना पहले की तरह खाते रहें. छात्रों ने जब इस जवाब को सुना तो उन्होंने सिर पकड़ लिया.

मेस इंचार्ज पर गंभीर आरोप:

छात्रों ने मेस इंचार्ज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा ने कहा कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले 6 महीने से लगातार खाने में कीड़ा या अन्य अशुद्ध चीजें मिलती रही हैं. छात्र-छात्राएं मजबूरी में यह खाना खाते हैं क्योंकि उनके पास रोज बाहर का खाना खाने के पैसे नहीं होते. कई छात्रों ने तो खराब खाने की वजह से हॉस्टल तक छोड़ दिया है.

कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप:

छात्रों का आरोप है कि जब उन्होंने कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी, तो शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की गई. शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और बार-बार टालमटोल किया गया. छात्रों ने यह भी बताया कि अक्सर उन्हें दूषित और खराब खाना परोसा जाता है, जिससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है.

जांच कमेटी गठित, मिला कार्रवाई का आश्वासन:

मामला बढ़ने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है. पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास प्रसाद का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे तब तक मेस का खाना खाते रहें. छात्रों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस गंभीर मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि उन्हें सुरक्षित और शुद्ध भोजन मिल सके.

एसडीएम ने लिया मामले में संज्ञान:

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के भोजन में कीड़ा मिलने मामले की जानकारी मीडिया से मिली है. मामले में संज्ञान लिया जा रहा है. जांच कमेटी गठित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि डेहरी के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में हर साल 300 छात्रों का नामांकन होता है. ज्यादातर छात्र दूर दराज के हैं, जो यहां छात्रावास में ही रह कर पोलटेक्निक की पढ़ाई करते है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

9 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago