National

2 दिन में ही खराब हुआ 1.40 लाख का नया ओला स्कूटर, सर्विस सेंटर ने भी नहीं किया सपोर्ट; ग्राहक ने शोरूम में लगा दी आग

ओला इलेक्ट्रिक को सर्विसिंग में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां कई ग्राहक ओला एक्सपीरियंस सेंटर के सामने अपने व्हीकल में तोड़फोड़ या अलग तरीके से प्रदर्शन कर चुके हैं। तो अब एक दिल दहला देने वाला मामला सामना आया है। दरअसल, कर्नाटक के कलबुर्गी में एक शख्स ने ओला के शोरूम में आग लगा दी। मोहम्मद नदीम नाम के शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सही सर्विस नहीं मिल रही थी। ऐसे में परेशान होकर उसने पूरे शोरूम में ही आग लगा दी।

घटना का वीडियो सामने आया

दरअसल, नदीम ने महीनेभर पहले ही 1.40 लाख रुपए का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था, लेकिन एक-दो दिन बाद ही उसमें प्रॉब्लम आने लगी। वह कई बार शोरूम गया, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में उसने गुस्से में आकर शोरूम को ही आग लगला दी। इस घटना के वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। पहले आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा था। हालांकि, आगजनी में नदीम की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई। साथ ही, पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।

पेट्रोल डालकर शोरूम जला डाला

रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 10 सितंबर की है। मोहम्मद नदीम अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से परेशान थे। इसमें बार-बार खराबी आ रही थी। शोरूम वालों से कई बार शिकायत करने पर भी कोई मदद नहीं मिली। शोरूम में ग्राहक सेवा अधिकारियों से कहासुनी की और पेट्रोल डालकर शोरूम में आग लगा दी। इस आग में 6 गाड़ियां और कम्प्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गया। नदीम पेशे से एक मैकेनिक हैं। उसने एक महीने पहले ही 1.4 लाख रुपए में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा थी। 2 दिन में ही गाड़ी में बैटरी और साउंड सिस्टम से टेक्निकल खराबी आने लगी थी।

करीब 8.5 लाख रुपए का नुकसान

आग लगने से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। दुकान से धुएं के गुबार उठते देखे गए थे। इस घटना से लगभग 8.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई, क्योंकि कथित तौर पर उस समय शोरूम बंद था। हालांकि, आग की वजह से करीब 8.5 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान बताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago