National

45 मिनट तक अंधेरे में चीखते-भटकते रहे, हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के वक्त सो रहे थे यात्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-मुम्बई मेल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ज्यातर यात्री सोए हुए थे। तेज रफ्तार ट्रेन के अचानक पलट जाने से अधिकतर यात्री बर्थ से गिर पड़े और चीख पुकार मच गई। नींद इस तरह अचानक टूटने से किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक जख्मी हो गए।

हादसे के बाद लोग एसी बोगी का कोच तोड़कर बाहर निकलने लगे, जबकि ज्यादातर यात्री धीरे-धीरे ट्रेन के दरवाजा से बाहर निकले। यात्रियों ने बताया कि हादसा का कारण उन्हें पता नहीं चल पाया। अंधरा होने के कारण उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बोगियों से निकलने के बाद ज्यादातर यात्री घटना स्थल के आसपास जमा होने लगे। घटना के करीबन 45 मिनट बाद रेल प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और मदद पहुंचाना शुरू किया।

जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर चक्रधरपुर से सात बसों और कई एंबुलेंस को भेजा गया। एंबुलेंस, बस, सीआरपीएफ के ट्रक में यात्रियों को बैठाकर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन लाया गया। सुबह 7 बजे से यात्रियों का चक्रधरपुर पहुंचना शुरू हुआ और करीबन 10 बजे तक यात्री बस, एम्बुलेंस में आते रहे।

बस से यात्रियों को भेजा गया टाटानगर

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद तीन बस में यात्रियों को चक्रधरपुर से टाटानगर रेलवे स्टेशन भेजा गया। सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन ने चक्रधरपुर स्टेशन पहुंच बस का इंतजाम किया। 6 बस को घटना स्थल बड़ाबम्बो के लिए भेजा। जिसमें कई रेल कर्मचारी के साथ-साथ सीआरपीएफ एवं प्रशासन के लोग शामिल थे। उसके बाद तीन बड़ों से यात्रियों को टाटानगर भेजवाया। सेक्रेट हार्ट इंग्लिश स्कूल की बस ने भी बड़ाबम्बो से यात्रियों को बैठाकर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। जबकि छोटा हाथी सवारी गाड़ी से कुछ यात्रियों को चाईबासा रेलवे स्टेशन भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago