National

केरल में भारी बारिश से हुआ भूस्खलन हादसा, अब तक 24 की मौत व 70 घायल, सैकड़ों के दबे होने की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के की वजह से पहाड़ी इलाकों में मंगलवार 30 जुलाई की सुबह भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों के भूस्खलन के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। इस हादसे में अब तक 24 की मौत और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है.

राहत बचाव का काम जारी 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां ​​वायनाड जिले में भूस्खलन के संबंध में बचाव अभियान में शामिल हो गई हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा है कि फायरफोर्स और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है, साथ ही एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड के रास्ते में है।

24 की मौत 70 से ज्यादा घायल 

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक केरल के स्वास्थ मंत्री ने इस हादसे में 24 की मौत और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं से बहुत चिंतित हूं। एनडीआरएफ युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चला रहा है…मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

4 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

4 घंटे ago