समस्तीपुर :- एसपी विनय तिवारी ने हलई थाना में नये थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति कर दी है। समस्तीपुर पुलिस कार्यालय से जारी जिलादेश के अनुसार एसआई ब्रजेश कुमार सिंह को हलई थाना का नया थानेदार बनाया गया है। वह वर्तमान में साइबर थाने में तैनात हैं। मंगलवार की सुबह एसपी विनय तिवारी ने जिलादेश जारी कर इसकी जानकारी दी।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही एसपी ने लापरवाही बरतने को लेकर हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। तबसे वहां की कमान वहां के अपर थानाध्यक्ष चला रहे थे। जानकारी के अनुसार विगत दिनों हलई थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक से महिला को ठोकर लग गई थी, जिससे महिला की मौत हो गई थी। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से आ रही थी इसी दौरान हाइवा ने महिला को चपेट में ले लिया।
घटना के बाद हाइवा ट्रक चालक व खलासी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने अज्ञात वाहन पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए उक्त ट्रक को छोड़ दिया। इसका खुलासा ट्रैफिक डीएसपी आशिष राज के द्वारा किए गए जांच में हुआ। जिसके बाद एसपी विनय तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हलई थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था।
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…
समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…