टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविच का तलाक हो गया है. हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इस चौंकाने वाली खबर का ऐलान किया. हार्दिक पंड्या ने फैंस को जानकारी दी कि वो 4 साल की शादी का अंत कर रहे हैं. हार्दिक और नताशा ने मिलकर ये फैसला लिया है कि उन्हें अब अलग हो जाना चाहिए.
हार्दिक ने बताया कि उन दोनों ने इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन अंत में दोनों ने एक-दूसरे के भले के लिए ही ये फैसला लिया. हार्दिक ने बताया कि तलाक का फैसला बेहद ही मुश्किल था क्योंकि उन्होंने साथ में खुशियां बांटी, अच्छे और बुरे समय में एक दूसरे का साथ दिया, वो एक परिवार की तरह रहे.
4 साल पहले हुई थी शादी
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच की शादी मई, 2020 में हुई थी. दोनों ने लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी. जुलाई 2020 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम अगस्त्य है. बेटे के जन्म के तीन साल बाद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच ने फरवरी 2024 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से फिर धूमधाम से शादी रचाई थी.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…