समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalBiharNEWS

सलमान खान फायरिंग: बिहार के निकले दोनों शूटर, अब मोतिहारी आएगी मुंबई पुलिस की जांच टीम

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर (गैलक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है। इन दोनों का बिहार से बड़ा कनेक्शन है। दोनों ही मोतिहारी जिले के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। अब बहुत जल्द मुंबई पुलिस की एक टीम मोतिहारी पहुंचेगी। और दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालेगी, और छानबीन करेगी। इस मामले में बिहार पुलिस से मुंबई पुलिस ने संपर्क किया है।

आपको बता दें दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस ने घटना स्थल के कई CCTV फूटेज को खंगाला और आरोपियों की पहचान की। और फिर घटना के अगले दिन ही दोनों शूटर्स को पकड़ने में कामयाब रही। फायरिंग के एक आरोपी पर वसूली, मर्डर जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है।

IMG 20231027 WA0021

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। इस मामले की भी जांच में पुलिस जुटी है। सलमान के घर के फायरिंग मामले से पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके चलते उन्हें केंद्र सरकार ने वाई-प्लस सिक्योरिटी दी है। ये धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई गैंग की ओर से दी गई थी। कभी फोन कॉल्स, कभी ईमेल तो कभी लेटर जरिए सलमान को धमकाने का काम किया गया है। वहीं पकड़े गए दोनों शूटर से पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं। मुंबई पुलिस जल्द जांच के लिए मोतिहारी जाएगी।

IMG 20240325 WA0004IMG 20230604 105636 460

घटने के बाद यानी 15 अप्रैल की शाम को सलमान के भाई अरबाज खान ने परिवार की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया था। बताया था कि परिवार इस घटना से स्तब्ध है। घबराया हुआ है। साथ ही इस घटना को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताने वालों को भी करारा जवाब दिया था। वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के उस फेसबुक पोस्ट के आईपी एड्रेस का भी पता लगाया था, जिसमें उसने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस ने बताया था कि उसका पता पुर्तगाल का पाया गया है।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240303 WA0043IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02