National

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी ने जीता चुनाव तो रोने लगीं महिला पहलवान, कुश्ती ही छोड़ने का ऐलान

कुश्ती महासंघ पर बृज भूषण शरण सिंह का दबदबा कायम रहने पर पहलवान साक्षी मलिक ने खेल ही छोड़ने का ऐलान किया है। कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को बड़ी जीत मिली है। चुनाव नतीजे के बाद मीडिया से बात करते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि वह इसके विरोध में कुश्ती ही छोड़ देंगी। इसके अलावा साथ में ही मौजूद महिला पहलवान विनेश फोगाट भी आहत नजर आईं और रोने लगीं। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा कि इन नतीजों का यह मतलब हुआ कि महिला पहलवानों को उत्पीड़न झेलते रहना होगा।

तीनों पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबा आंदोलन चलाया था और जंतर-मंतर पर धरना भी दिया था। इन लोगों ने बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रोते हुए विनेश फोगाट ने कहा, ‘अब संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। महिला पहलवानों का उत्पीड़न जारी रहेगा।’ साक्षी मलिक ने कहा, ‘हमने दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन यदि नतीजा वही है। अध्यक्ष बृजभूषण या उस जैसा ही आदमी रहता है तो फिर मैं कुश्ती को ही त्याग देती हूं। मैं आप लोगों को धन्यवाद देती हूं कि मुझे इतना सपोर्ट किया।’

बता दें कि बृजभूषण सिंह के परिवार का कोई सदस्य या रिश्तेदार इस चुनाव में नहीं उतरा था। लेकिन उन्होंने अपने करीबी संजय सिंह को उतार दिया था। संजय सिंह को 47 में से 40 वोट मिले हैं, जबकि उनका मुकाबले उतरीं अनीता श्योराण महज 7 वोट ही पा सकीं। आंदोलनकारी पहलवानों ने अनीता को अपना समर्थन दिया था। साक्षी मलिक ने कहा कि हम चाहते थे कि एक महिला को संघ की कमान मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

विनेश बोलीं- समझ नहीं आता न्याय कैसे पाएं, अंधेरा छा गया

फोगाट ने कहा कि हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि देश में न्याय कैसे पाएं। विनेश ने कहा, ‘हमारी कुश्ती का भविष्य अंधेरे में है। हमें तो समझ में ही नहीं आ रहा है कि अब किस दिशा में जाएं।’ यही नहीं बजरंग पूनिया ने इस दौरान सरकार पर भी निशाना साधा। पूनिया ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार के हमसे किए वादे पूरे नहीं हुए हैं। पूनिया ने अपने आंदोलन को राजनीतिक कहे जाने के आरोपों को भी गलत बताया। पूनिया ने कहा, ‘हम किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े हैं। हम यहां राजनीति के लिए नहीं आए हैं। हम सच के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन आज फिर से बृजभूषण शरण सिंह का ही करीबी कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बन गया है।’

संजय सिंह बोले- सारे आरोप राजनीतिक, जवाब भी उसी तरीके से मिलेगा

इस बीच जीत के बाद संजय सिंह ने कहा कि आरोप सारे राजनीतिक थे और राजनीति का जवाब उसी तरीके से दिया जाएगा। बृजभूषण सिंह के करीबी ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मैं उनके करीब हूं। यही नहीं संजय सिंह ने तो इस बात से भी इनकार कर दिया कि किसी महिला पहलवान का उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि कोई राजनीति कर रहा है तो उसका जवाब राजनीति के अखाड़े में ही मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर माइक्रोटनलिंग काम की रूपरेखा तैयार, यार्ड में जलजमाव की समस्या होगी दूर

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…

8 घंटे ago

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

16 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

16 घंटे ago