Samastipur

आगे हटाता गया अतिक्रमण पीछे से सजती गईं दुकानें, सड़क पर गुलजार अतिक्रमण वाला बाजार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास रेलवे की जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाएं अतिक्रमणकारियों पर रेल प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की ओर से बुधवार को चलाया गया संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर साबित हो रहा है। हो- हंगामा के बीच बुधवार को जहां प्रशासन ने दर्जनों स्थायी, अस्थायी घर, मकान, दुकान पशु शेड, वाहन शेड आदि को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया था। उन जगहों पर को फिर से अतिक्रमित करने दौर शुरू हो गया है।

स्मारक चौक से लेकर रेलवे समपार संख्या आठ तक रेलवे की जमीन पर पुनः अतिक्रमण जैसी स्थिति बन गई हैं। तू चल मैं आया की कहावत को चरितार्थ करते हुए अतिक्रमणकारियों ने बुलडोजर वाली कार्रवाई के महज चंद घंटे बाद ही ऐसे अतिक्रमणकारियों ने फिर से अपनी- अपनी दुकानें सजा कर पहले सरीखा हालात बना दिया है।

जगह-जगह सब्जी, फल, नाश्ता , मिठाई, भोजनालय, श्रृंगार, जेनरल स्टोर आदि दुकानों को लगा कर अपना कारोबार शुरु कर प्रशासन को खुले आम चुनौती दे रहे हैं। बल्कि पहले की तरह ही पशु शेड,वाहन शेड, भुसकार, झोपड़ीनुमा घर तैयार कर अतिक्रमण अभियान की पोल खोल दी हैं। ऐसे अतिक्रमणकारी विद्यापति स्मारक चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर चौक, दुर्गा मंदिर के सामने, विद्यापतिधाम मंदिर के समीप सहित रेलवे स्टेशन परिसर में अपनी दुकानें सजा निश्चिंत होकर अपना कारोबार शुरु कर अभियान की सफलता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बताते हैं कि रेल प्रशासन ने 67 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमित भूमि को खाली करने का निर्देश जारी किया था। बुधवार को अतिक्रमित भूमि को खाली नहीं किए जाने पर रेल प्रशासन ने आधे- अधूरे तौर पर ही बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया था।

लाइलाज बीमारी बनता जा रहा है अतिक्रमण :

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन परिसर में श्रीबालेश्वर स्थान उगना महादेव मंदिर स्थित है। इस शिवालय की महत्ता दूर दूर तक फैली है। शिवालय तक जाने वाली पक्की सड़कें वर्षों से अतिक्रमण का दंश झेल रही है। धार्मिक अवसरों सहित प्रति वर्ष होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव को अतिक्रमित सड़क धार्मिक भाव को कुंठित करती आई है। ऐसे अवसरों पर वाहनों की कौन कहे श्रद्धालुओं के लिए पैदल चलना भी पीड़ा का अहसास कराता है।

अतिक्रमण कर सड़क किनारे फल, सब्जी, नास्ते , मिठाई की दुकान की गंदगियां सड़कों पर फैली रहतीं हैं। वहीं किराने, श्रृंगार, जेनरल स्टोर की दुकानें सड़क पर फैले होते हैं। इससे श्रद्धालुओं को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में संपन्न तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव में अतिक्रमण से संकीर्ण हुई सड़क पर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट होने के कारण जिला प्रशासन रेलवे का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था।

स्थानीय कतिपय लोगों के संरक्षण में रेलवे की जमीन पर सजती दुकानें : 

सूत्रों की मानें तो विद्यापतिधाम स्थिति स्मारक चौक से स्टेशन परिसर तक सड़क के दोनों किनारे करीब सौ से अधिक दुकानें लगावा कर कतिपय लोगों द्वारा राशि की वसूली की जाती है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ऐसे कतिपय लोग प्रशासनिक मिली भगत कर संरक्षण देते आएं है। नतीजतन रेलवे प्रशासन व जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने के बाद फिर दुकानें सजने लगती है।

कहते है सीओ : 

अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि कई होटल, दुकानें रेलवे से लीज पर ली गई है। लीज भूमि के अतिरिक्त रेलवे की जमीन पर अन्य दुकानें लगाएं पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

53 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

3 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

13 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

14 घंटे ago