नवंबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) बढ़ा दिये हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Price) में बढ़ोतरी हुई है। इस सिलेंडर की कीमत को 101.50 रुपये बढ़ा दिया गया है। फेस्टिव सीजन में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से ग्राहकों को झटका लगा है। वहीं, ATF यानी एविएशन फ्यूल की कीमतों में कटौती की गई है। इसकी कीमत को 1074/KL घटा दिया गया है। हालांकि, एविएशन फ्यूल के महंगे होने का असर टिकटों की कीमत पर शायद ही पड़ेगा। क्योंकि डिमांड ज्यादा होने से पहले ही हवाई किराया महंगा है। इंडिगो ने तो फ्यूल सरचार्ज भी लगाया हुआ है।
19 किलो के सिलेंडर का यह हुआ दाम
ताजा बढ़ोतरी से अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर दिल्ली में 1833 रुपये का हो गया है। यह पहले 1731 रुपये में मिल रहा था। मुंबई की बात करें, तो यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1785.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इस गैस सिलेंडर की कीमत 1943 रुपये हो गई है। चेन्नई में दाम 1999.50 रुपये हो गए हैं। वहीं समस्तीपुर में यह इन महानगरों से भी ज्यादा महंगा 2072.50 रुपये का मिलेगा।
पिछले महीने भी बढ़ी थीं कीमतें
अक्टूबर में सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इससे मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का काम 1684 रुपये, कोलकाता में 1839.50 रुपये और चेन्नई में 1898 रुपये हो गया था।
रसोई गैस सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
हालांकि, रसोई में खाना पकाने में काम आने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। समस्तीपुर में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 982.50 रुपये की पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…