वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी का ऐलान, अमित शाह के साथ इन 8 चेहरों को जगह
कानून मंत्रालय ने एक राष्ट्र-एक चुनाव (One Nation One Election) को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी के सदस्यों की घोषणा कर दी है. ये 8 सदस्यीय कमेटी होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और पूर्व सीवीसी संजय कोठारी शामिल होंगे.
इसके अलावा कमेटी में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विधि मंत्रालय के सचिव विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे. यह कमेटी तुरंत अपना काम करना शुरू कर देगी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में होगा. यह कमेटी अविश्वास प्रस्ताव, दल-बदल कानून और त्रिशंकु विधानसभा या लोकसभा की परिस्थितियों का विश्लेषण करेगी और उसके मुताबिक उचित सुझाव देगी.
Govt of India constitutes 8-member committee to examine ‘One nation, One election’.
Former President Ram Nath Kovind appointed as Chairman of the committee. Union Home Minister Amit Shah, Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury, Former Rajya Sabha LoP Ghulam Nabi Azad, and others… pic.twitter.com/Sk9sptonp0
— ANI (@ANI) September 2, 2023
![वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी का ऐलान, अमित शाह के साथ इन 8 चेहरों को जगह 5 IMG 20230818 WA0018 02](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0018-02.jpg)
![वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी का ऐलान, अमित शाह के साथ इन 8 चेहरों को जगह 6 IMG 20230728 WA0094 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230728-WA0094-01.jpeg)
![वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी का ऐलान, अमित शाह के साथ इन 8 चेहरों को जगह 7 IMG 20230701 WA0080](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230701-WA0080.jpg)
![वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी का ऐलान, अमित शाह के साथ इन 8 चेहरों को जगह 8 IMG 20230324 WA0187 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230324-WA0187-01.jpeg)
![वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी का ऐलान, अमित शाह के साथ इन 8 चेहरों को जगह 9 IMG 20230620 WA0060](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0060.jpg)
![वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी का ऐलान, अमित शाह के साथ इन 8 चेहरों को जगह 10 IMG 20230416 WA0006 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230416-WA0006-01.jpeg)