National

पीएम मोदी करेंगे बिहार के एनडीए सांसदों संग बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी रहेंगे; क्या है मुद्दा?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में बिहार के एनडीए सासंदों के साथ बैठक करने वाले हैं। संसद के एनेक्सी में शाम को होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसमें बीजेपी सांसदों के अलावा लोजपा और रालोजद के एमपी भी रहेंगे। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान इस बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सांसदों से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन करेंगे और उन्हें बिहार में जीत का मंत्र देंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक गुरुवार शाम 6.30 बजे होगी। पीएम मोदी सभी सांसदों से उनके क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। साथ ही बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर गठबंधन की जीत के लिए मंत्र देंगे। इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना कम है।

I.N.D.I.A के खिलाफ रणनीति पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान अलग-अलग तरह से सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार को वे बिहार के सांसदों की बैठक लेंगे। इसमें आगामी चुनाव में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के खिलाफ रणनीति पर चर्चा भी होगी। बिहार में मौजूदा महागठबंधन ही इंडिया में शामिल है। पीएम मोदी सभी एनडीए सांसदों को बताएंगे कि महागठबंधन को आगामी चुनाव में हराने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी लगन से जुटना होगा।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के सभी सांसदों के कामों की समीक्षा भी करेंगे। उनके काम के आधार पर बाद में यह तय किया जाएगा कि उन्हें फिर से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है या नहीं। कम परफॉर्मेंस वाले बीजेपी सांसदों का पार्टी टिकट भी काट सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

12 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago