Samastipur

समस्तीपुर: खेत में धान रोपनी कर रहें किशोर की गोली मारकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला जहां खेत में धान रोपनी कर रहे किशोर को खेत से बुलाकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 निवासी रामबाबू राय के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं पिंटू के पिता का बताना है कि घटना सुबह 9:00 बजे की है, जब खेत में वह धान रोपनी कर रहा था। तभी गांव के ही कुछ बदमाशों ने उसे खेत से गाछी में बुलाया। उसके कुछ देर बाद उसे गोली मारने की खबर मिली। आनन-फानन में उसे वारिसनगर पीएचसी में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

वहीं इस मामले को लेकर सदर डीएसपी का बताना है कि परिवार वालों ने गांव के ही व्यक्ति पर बेटे को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसपर आरोप लगा है उसने ही वारिसनगर अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जब पुलिस को सूचना मिली तो उसे सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। मृतक को देखने से मालूम चलता है की काफी नजदीक से गोली मारी गई है। उसके हाथ में बारूद के कण भी मिले है। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

12 घंटे ago