National

संसद में कल अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की ओर से करेंगे बहस की शुरुआत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे समय में बहाल हुई है, जब मंगलवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि राहुल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं। उधर,पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उनकी लोकसभा में वापसी का स्वागत किया और कहा कि देश की जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होते ही यहां कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया और कार्यकर्ता नाचने लगे और पूर्व पार्टी प्रमुख के पक्ष में नारे लगाने लगे। लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने भी राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के संसद पहुंचने के वीडियो को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी। राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व इंसाफ और सच की लड़ाई में समर्थन देने वाले करोड़ों देशवासियों का तह दिल से धन्यवाद।

केरल के वायनाड से सांसद के रूप में राहुल गांधी का दर्जा सोमवार को बहाल कर दिया गया, जब लोकसभा सचिवालय ने मानहानि के एक मामले में उनकी दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद एक अधिसूचना जारी की।

केरल के वायनाड से सांसद के रूप में राहुल गांधी दर्जा सोमवार को बहाल कर दिया गया, जब लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की। सर्वोच्च न्यायालय ने मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

23 मिनट ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

12 घंटे ago