National

टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकानदार ने रखा बाउंसर, लूट की डर से सब्जी वाले ने ऐसा किया, ‘कृपया टमाटर को ना छुएं’

टमाटर की कीमत इन दिनों उछाल पर है। देश के कई हिस्से में एक किलो टमाटर पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में जहां टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में टमाटर की कीमत 150 रुपये के पार है। टमाटर इन दिनों हर वर्ग के लोगों को रुला रहा है। मामला यहां तक पहुंच गया है कि टमाटर की कीमत बढ़ने की वजह से इसकी चोरी भी हो रही है। इस बीच, यूपी के वाराणसी में एक टमाटर विक्रेता ने टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर रख लिए हैं।

वाराणसी के टमाटर विक्रेता अजय फौजी का कहना है कि टमाटर के करीब ग्राहकों के आने से रोकने के लिए बाउंसरों को रखा है। उन्होंने कहा कि मैंने बाउंसरों को काम पर रखा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से टमाटर की कीमत में बहुत बढ़ोतरी हुई है। लोग हिंसा कर रहे हैं और यहां तक ​​कि टमाटर भी लूट रहे हैं। चूंकि हमारे पास दुकान में टमाटर है, तो हम कोई बहस नहीं चाहते हैं, इसलिए हमने यहां बाउंसर रखे हैं। टमाटर 160 रुपये किलो बिक रहे हैं। ऐसे में लोग 50 या 100 ग्राम ही खरीद रहे हैं।

स्मार्टफोन लेने पर 2 किलो टमाटर  

वहीं, मध्‍य प्रदेश में मोबाइल शोरूम संचालक ने एक स्मार्टफोन लेने पर 2 किलो टमाटर फ्री देने का ऑफर निकाला है। शहर में टमाटर के भाव 160 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक स्मार्टफोन की दुकान है। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दुकानदार ने उन ग्राहकों को टमाटर देने का फैसला किया, जो उनके वहां से स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। शोरूम संचालक का कहना है कि जब से यह स्कीम उन्होंने लागू की है तब से ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago