National

मुंबई में 4 लोगों ने चोरी कर लिया 90 फीट लंबा 6 हजार Kg का पुल, अडानी कंपनी का था चोरी हुआ पुल

बीते वर्षों में हमने बिहार से कई ऐसी चोरी की घटनाएं सुनीं जो हैरान कर देने वाली थीं. यहां चोरों ने पुल से लेकर रेलवे के सामान तक गायब कर दिए. एक और ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना एक बार फिर से सामने आई है लेकिन इस बार ये कारनामा बिहार नहीं बल्कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सामने आया है.

मुंबई शहर में एक पूरा पुल चोरी हो गया है. हैरानी की बात ये है कि इस नब्बे फुट लंबे पुल का वजन 6 हजार किलो था. लोहे का पुल गायब होने की ये खबर अभी मायानगरी में चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ये पुल बीते महीने चोरी हुआ था. पुलिस ने इस पुल चोरी के मामले में फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पिछले साल जून के महीने में एक नाले के ऊपर रखे गए इस लोहे के पुल पर से अडानी इलेक्ट्रिसिटी की केबल जानी थी. इस साल अप्रैल में नाले पर एक स्थाई पुल आ जाने से इस लोहे के पुल को हटा दिया गया था.

इस तरह चोरी किया पुल

बीते 26 जून को अडानी इलेक्ट्रिसिटी के अधिकारी जब पुल के निरीक्षण के लिए गए तब उन्होंने पाया कि पुल गायब है. जिसके बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. मामले की तफ्तीश में पुलिस ने पाया कि जहां पर यह लोहे का पुल रखा हुआ था.

पुल चोरी के मामले में पुलिस को तब परेशानी आई जब उन्होंने पाया कि वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा है. बाद में पुलिस ने आसपास के दूसरे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसमें पुलिस को यह पता चला कि कुछ लोगों ने गैस कटर की मदद से पुल को धीरे- धीरे काट दिया और बाद में उसे लेकर चले गए.

सारा सामान हो गया बरामद

उन्होंने ने इस बात की जानकारी अडानी इलेक्ट्रिसिटी को नहीं दी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए लोगों में से एक आदमी उस कंपनी का कर्मचारी है, जिसे अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने पुल बनाने का ठेका दिया गया था. अडानी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago