National

सॉरी बेटी! केरल में बिहारी मजदूर की 5 साल की बेटी की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने मांगी माफी

केरल में पांच साल की एक बच्ची की रेप की घटना ने लोगों का दिल दहला दिया है। पुलिस ने इस मामले पर सरेआम माफी मांगी है। केरल पुलिस ने यौन उत्पीड़न और गला घोंटने की इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर माफीनामा शेयर किया है। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को मासूम का शव एक दलदली इलाक में बोरे में बंद बरामद हुआ। वह शुक्रवार से लापता था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

केरल पुलिस ने एक पोस्ट में कहा, “माफ करो बेटी!” पुलिस ने कहा कि बच्ची को उसके माता-पिता के पास सुरक्षित वापस लाने के उनके प्रयास व्यर्थ गए। पोस्ट मलयालम में लिखा है। पुलिस ने कहा, “लड़की को जीवित उसके माता-पिता के पास लाने के हमारे प्रयास असफल रहे। बच्चे का अपहरण करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

एक पुलिस अधिकारी ने शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पांच वर्षीय बच्चे के साथ बलात्कार किया गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। लड़की के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं।

एक ही बिल्डिंग में रहते थे आरोपी और पीड़िता

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बिहार के रहने वाले आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया, जो उसी इमारत की पहली मंजिल पर एक कमरे में रह रहा था। यहां पर बच्ची भी अपने मता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस को आरोपी से पूछताछ करने और उसकी जानकारी इकट्ठा करने में कठिनाई हुई। वह नशे की हालत में था। शनिवार को उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

एर्नाकुलम ग्रामीण एसपी विवेक कुमार ने कहा, “हमें शाम 7:10 बजे शिकायत मिली और शुक्रवार रात 8 बजे से पहले एफआईआर दर्ज की गई। हमारी टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि बच्चा मजदूर के साथ था। हमने उसे रात 9:30 बजे ही आरोपी को पकड़ लिया। वह नशे की हालत में था।”

लेफ्ट सरकार पर कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस ने केरल पुलिस पर हमला किया है। उसने चूक का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि पुलिस को अपराध की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया। विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि बच्ची शहर के अंदर ही था। इसके बावजूद वह समय पर नहीं मिली। सतीसन ने कहा, “स्थिति ऐसी है कि इन दिनों बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस का दावा है कि नशीली दवाओं और शराब के अधिक सेवन के कारण यह अपराध हुआ है।”

उन्होंने कहा कि सरकार समाज में शराब और नशीली दवाओं के उपयोग को नियंत्रित करने में असमर्थ है और उन्होंने वामपंथी सरकार से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरन ने सरकार से बच्चे के परिवार को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago