रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जवान ने फायरिंग अपने ऑटोमेटिक हथियार से की। यह ट्रेन जयपुर से मुंबई आ रही थी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद मुंबई के रास्ते में चलती ट्रेन में बी-4 बी-5 बोगी में आरपीएफ कांस्टेबल ने गोली चला दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और चेन पुलिंग करके बोरिवली स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। हालांकि जीआरपी ने आरोपी सिपाही चेतन को भागने से पहले हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।
यात्रियों ने बताया की उन्हें कुछ समझ नहीं आया। ट्रेन में अचानक फायरिंग होने लगी। अफरा-तफरी मच गई। यात्री बोगी को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। कुछ अपने बच्चों को छिपाकर भागे तो कोई अपना सामान लेकर भागा।
‘लगा ट्रेन एक्सिडेंट हो गया’
एक यात्री ने बताया कि जब फायरिंग हुई तो वह सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनी तो घबरा गए। पहले उन्हें लगा कि ट्रेन हादसा हुआ है। लेकिन जैसे ही आंख खुली और देखा तो सामने खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। मैं डर गया और सीट में किनारे ही दुबककर बैठ गया।
‘लगा आतंकियों ने किया हमला’
वहीं एक अन्य यात्री ने बताया कि अचानक यात्रियों के मारे जाने से वह घबरा गए, लगा कि आतंकी हमला हो गया। हाथ में हथियार लेकर शख्स गोलियां चला रहा था, आंख खुलते ही लाशें पड़ी देखीं। वह बोगी छोड़कर दूसरे डिब्बे की तरफ भागे।
‘बच्चों को लेकर ट्रेन से कूद गए’
कुछ यात्रियों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वह इतना डर गए कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। वह ट्रेन धीमी होने पर कूद गए। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को चलती ट्रेन से कूदने के कारण चोटें भी आई हैं। महिलाओं ने बताया कि वह अपने बच्चों को गोद में लेकर भागी, लगा कि कहीं वह आरोपी हमारे ऊपर गोलियां चलाना न शुरू कर दे।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…