National

आज विपक्षी एकता का महाजुटान 2.0: महाबैठक में कितने दल होंगे शामिल, किन मुद्दों पर होगा मंथन, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष एकजुट होने की कवायद में जुटा हुआ है। जिसके मद्देनजर विपक्षी दलों का महाजुटान पटना के बाद आज बेंगलुरु में हो रहा है। 17-18 जुलाई की ये दो दिवसीय बैठक विपक्ष की रणनीति में अहम रोल निभाएगी। पटना में 23 जुलाई को हुई विपक्षी एकता की बैठक में एकजुटता और मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। अब विपक्ष बेंगलुरु की बैठक में अपने प्लान को एक कदम और आगे बढ़ाएगा। इस लिहाज से ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

महाबैठक में 24 दल होंगे शामिल

पटना में विपक्षी एकजुटता की बैठक में 15 दल शामिल हुए थे तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई बेंगलुरु बैठक में दो दर्जन दलों को न्यौता गया है। कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के रात्रिभोज में 24 दलों के जुटान की तैयारी है। बेंगलुरु बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को जनता दरबार के बाद करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तथा जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना होंगे।

17 जुलाई को बैठक के बाद रात्रिभोज

17 जुलाई को विपक्षी दलों की बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री की ओर से रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। वहीं इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी मौजूद रहेंगे विपक्षी दलों की महाबैठक के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष स्वागत भाषण देंगे, मसौदे के एजेंडे पर चर्चा होगी और फिर रात्रिभोज का आयोजन होगा। वहीं 18 जुलाई को सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष बैठक के एजेंडे का परिचय देंगे, जिसके बाद उस पर चर्चा होगी, फिर दोपहर का लंच होगा, जिसके बाद फिर बैठक शुरू होगी, जिसमें सीट बंटवारे और संजोयक के नाम का ऐलान संभव है। और फिर आखिर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

बैठक में ये पार्टियां हो रहीं शामिल 

इस बार विपक्षी एकता की बैठक में 24 दलों के राजनेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में भाग ले रही पार्टियों में कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआई, एनसीपी, जेडीयू, आरजेडी, डीएमके, आप, झामुमो, शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, सीपीआई (एमएल), आरएलडी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस, एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केएमडीके, एआईएफबी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

3 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

4 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

13 घंटे ago