Samastipur

समस्तीपुर मगरदही घाट पर 100 बोरी सीमेंट लदा ट्रैक्टर लेकर बदमाश हुआ फरार, CCTV फुटेज आया सामने

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित बजरंग ट्रेडर्स के सामने से बदमाश ट्रैक्टर पर लदा 100 बोरी सीमेंट लेकर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना को लेकर कारोबारी द्वारा नगर थाने में आवेदन दिया गया है। ‌

बताया गया है कि पीड़ित ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया पर सीमेंट लोड ट्रैक्टर के बारे में कोई पता नहीं चला। कारोबारी ने इस मामले में नगर थाना में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि सीमेंट की बोरी लोड करने को लेकर वह ट्रैक्टर को अपनी दुकान के सामने लगा रखा था। इसी दौरान बदमाश सीमेंट लोड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक शख्स जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास है वह ट्रैक्टर के चारों और भ्रमण करने के बाद कुछ देर इंतजार करता है, फिर ट्रैक्टर पर सवार होकर फरार हो जाता है। मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैक्टर समेत सीमेंट की चोरी से संबंधित आवेदन मिला है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

3 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

9 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

11 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

19 घंटे ago