National

अरे ये तो PM मोदी हैं! सुबह-सुबह दिल्लीवालों को मोदी ने दे दिया सरप्राइज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पीएम मोदी ने सुबह-सुबह दिल्लीवालों को सरप्राइज दे दिया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। पीएम मोदी ने इस दौरान छात्रों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान छात्र काफी उत्साहित दिखे। पीएम मोदी को अचानक अपने बीच पाकर दिल्लीवाले काफी हैरान रह गए। पीएम मोदी भी लोगों से मिलकर काफी खुश नजर आए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, दिल्ली मेट्रो से डीयू कार्यक्रम के रास्ते में हूं। युवाओं को अपने सह-यात्रियों के रूप में पाकर खुश हूं।

सफर के लिए लिया टोकन

पीएम मोदी ने येलो लाइन पर यूनिवर्सिटी तक मेट्रो में सफर के लिए टोकन खरीदा। पीएम मोदी टोकन के जरिए एएफसी गेट से स्टेशन के भीतर एंट्री की। इसके बाद पीएम मोदी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ एस्केलेटेर के जरिये प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। पीएम मोदी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते भी नजर आए। ट्रेन आने के बाद सुरक्षा कर्मियों के साथ पीएम मोदी ने ट्रेन में प्रवेश किया। शुरुआत में पीएम मोदी के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। हालांकि, धीरे-धीरे पीएम मोदी छात्रों से घिरे नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों की बातें सुनी। पीएम मोदी ने अपने अनुभव भी छात्रों के साथ शेयर किए।

डीयू के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

पीएम मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी कम्प्यूटर सेंटर और टेक्नॉलोजी फैकल्टी में एकैडमिक ब्लॉक की आधारशिला भी रखेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 46 विभाग, 90 कॉलेज के साथ ही 6 लाख से अधिक छात्र हैं। पीएम के स्वागत के लिए स्पोर्ट्स कैंपस को तैयार किया गया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में डीयू के कॉलेजों में लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

7 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago