प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ विवादों में फंसती चली जा रही है। पहले फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स की आलोचना हो रही थी। वहीं अब मनोज मुंतशिर के बयान पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, हाल ही में ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने यह दावा किया है कि ‘हनुमान जी, भगवान नहीं भक्त हैं’। जब से मनोज मुंतशिर का यह बयान सामने आया है तब से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
यह था मनोज मुंतशिर का पूरा बयान
‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद से ही मनोज मुंतशिर की आलोचना हो रही है। लोगों को उनके द्वारा लिखे गए डायलॉग्स खासकर बजरंगबली के डायलॉग्स पसंद नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मनोज मुंतशिर ने आज तक को दिए इंटरव्यू में अपना बचाव करते हुए कहा, “बजरंगबली ने श्री राम की तरह संवाद नहीं किए हैं। क्योंकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर था।”
यूजर्स ने किया रिएक्ट
मनोज मुंतशिर के इस बयान की वजह से लोग और भड़क गए हैं। वे सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू न देने की सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा, “सबसे पहले मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।” दूसरे ने कहा, “अपनी जांच करवाओ।” तीसरे ने लिखा, “हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और यह रामायण के संवाद लिख रहा है।” चौथे यूजर ने लिखा, “कृपया कोई इसे चुप कराओ।”
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…