Samastipur

मानसून के सक्रिय नही होने और तेज तीखी धूप से झूलस रहे सब्जी के पौधे, किसान चिंतित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मानसून के सक्रिय नही होने और प्रचंड गर्मी से जिले में खेतीबारी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पिछले बीस दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जिले में बना हुआ है, जिसका सबसे प्रतिकूल असर खेती किसानी के कामों पर पड़ रहा है। असहनीय धूप व गर्मी से सब्जियों के पौधे भी सूखने लगे हैं। देह झुलसाने वाली गर्मी के कारण सब्जियों के स्वाद पर असर पड़ रहा है। तापमान के असर से सब्जियों के रंग भी बदल जा रहे हैं।

किसानों ने बताया कि टमाटर लाल होने के बजाय पीला दिख रहा है। बैगन भी बदरंग दिखने लगा है। कद्दू व नेनुआ के अंदर पानी रह रहा है। ताजा करैला देखने में बासी जैसी लग रही है। हरी मिर्च में तीखापन नहीं रह रहा है। सब्जी के रंग बदलने से सही दाम भी किसानों को नहीं मिल रहा है। तीखी धूप व गर्म हवा से मिट्टी की नमी सूखी रह रही है। लू व धूप से सब्जियों के पौधे झुलसने लगे हैं।

सब्जियों के पौधों को बचाने के लिए एक दिन बीच कर सिंचाई करनी पड़ रही है। बावजूद पूंजी भी नहीं निकल पा रही है। व्यापारियों सब्जियों की अच्छी कीमत नहीं दे पा रहे हैं। पूरबा हवा बहती तो मिट्टी में नमी रहती, जिससे पौधे भी सूखने से बचते और सिंचाई पर खर्च भी कम लगता। इधर बाजार में ताजी सब्जी लेन के बाद भी फीका कलर रहने से ग्राहक सब्जी को बासी मान सही दाम नही दे रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

15 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

16 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

16 घंटे ago