Bihar

बिहार में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर, आज से शुरू होगा निर्माण कार्य

पूर्वी चंपारण के कैथवलिया बहुआरा में अयोध्या-जनकपुर राम जानकी मार्ग में बनने वाले विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर का कार्य मंगलवार से शुरू होगा. इस मंदिर का कार्य संटेक इंफ्रा सुलेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाना है. कंपनी के डायरेक्टर सरवन झा ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से पूजा शुरू कर दी जाएगी. 11.40 में शिलान्यास कार्यारंभ के साथ 11:50 से बोरिंग स्टार्ट कर पाइलिंग का काम शुरू कर दिया जायेगा.

मंदिर के सचिव ललन सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा पूजा करने के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा. मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल, डीएम सौरव जोरवाल, एसडीओ शंभू पांडेय, प्रखंड पदाधिकारी के साथ-साथ मंदिर के अगल-बगल गांव के हजारों भक्तगण शामिल होंगे.

तीन मंजिला होगा विराट रामायण मंदिर

मंदिर के सचिव ललन सिंह ने बताया की मंदिर का नक्शा आ गया है. यह मंदिर 1080 फुट लंबा और 580 फुट चौड़ा होगा. इसके साथ ही 270 फुट ऊंचा व 120 एकड़ क्षेत्रफल में रामायण मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. इसका पूरा एरिया तीन लाख 76 हजार वर्ग फुट होगा. मंदिरों की संख्या 22 व शिखरों की संख्या 12 होगी. यह मंदिर भगवन राम के अब तक मौजूद सभी मंदिरों से विराट होगा. इस मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग भी स्थापित किया जाएगा.

2012 में हुआ था मंदिर का भूमि पूजन

कैथवलिया में बनाने वाले विराट रामायण मंदिर का भूमि पूजन 2012 में किशोर कुणाल ने गया था. उसके बाद 2022 में इसका शिलान्यास किशोर कुणाल के द्वारा किया गया. मंदिर बनाने के लिए कंपनी ने अपना सामान गिरा लिया है. कर्मी भी मौजूद हैं. पूजा को लेकर पंडालों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंगलवार को 11 बजे से पूजा शुरू कर दी जाएगी. 11.40 में शिलान्यास कार्यारंभ के साथ 11:50 से बोरिंग स्टार्ट कर पाइलिंग का काम शुरू कर दिया जायेगा. मंदिर के सचिव ललन सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा पूजा करने के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

8 मिनट ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

18 मिनट ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

51 मिनट ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

10 घंटे ago