छत्तीसगढ़ के पंखाजूर में एक अफसर ने डैम में गिरे मोबाइल को खोजने के लिए लाखों लीटर पानी बर्बाद कर दिया। नहाने गए फूड इंस्पेक्टर का फोन बांध में गिरा तो उन्होंने पहले गोताखोर की मदद ली और कामयाबी नहीं मिली तो 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। तीन दिन तक पंप चलता रहा और पानी बहाया जाता रहा। अंत में मोबाइल मिला लेकिन खराब हो चुका था। अब फूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। अनुमान के मुताबिक बहाए गए पानी से डेढ़ हजार खेतों की सिंचाई की जा सकती थी।
दरअसल कोयलीबेड़ा के फूड इंस्पेक्टर छुट्टी मनाने के लिए खेरकेट्टा परलकोट जलाशय गए हुए थे। यहां नहाने के दौरान अफसर का महंगा फोन पानी में गिर गया। पानी में गिरने के बाद अफसर ने फोन को ढूंढने के लिए 15 फीट तक लबलब भरे जलाशय को खाली करने के बारे में सोचा और पंप लगवाकर पानी कम करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार, अफसर ने पहले गांव के गोताखोर और लोगों को मोबाइल ढूंढने के लिए लगाया था लेकिन मोबाइल नहीं मिल पाया। इसके बाद जलाशय में पंप लगाया गया।
फोन मिला लेकिन हो चुका खराब
छत्तीसगढ़ के फूड इंस्पेक्टर का फोन पानी कम करने के बाद ढूंढ लिया गया, लेकिन पानी में ज्यादा देर रहने की वजह से फोन ने काम करना बंद कर दिया। बताया गया कि फोन खराब हो गया था।
3 दिन चला 30 एचपी का पंप
अफसर के डूबे हुए मोबाइल को ढूंढने के लिए लगातार कोशिश चलती रही। इस दौरान जलाशय का पानी बाहर निकालने के लिए 30 हॉर्स पॉवर का पंप तीन दिन तक चलाया गया। ज्यादा पानी बह जाने के बाद जब खबर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लगी तो वो दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और पंप को बंद करवाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बहुत ज्यादा मात्रा में जलाशय का पानी बर्बाद हो चुका था। पंप बंद करने के बाद फिर से मोबाइल ढूंढने की कोशिश की गई और मोबाइल मिल भी गया लेकिन वह खराब हो चुका था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…