National

‘पुलिस की गाड़ी में आए थे शूटर’ – UP Tak की माइक पर प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले शख्स का बयान

प्रयागराज में अतीक और उसके अशरफ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या कॉल्विन मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। हमले के वक्त दोनों को जांच के लिए ले मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। यूपी तक ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की। उन लोगों ने बताया कि पुलिस के गाड़ी से ही शूटर आए थे।

“अतीक और अशरफ के गिरते ही, पुलिस वाले भाग गए”

यूपी तक ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की। घटनास्थल पर मौजूद युवक ने बताया, “पुलिस की गाड़ी से कुछ लोग उतरे। उन लोगों प्रेस रिपोर्टर का आई-कार्ड पहना था। उन्होंने गोली मारना जब शुरू किया तब तक पुलिस वालों ने अतीक अशरफ को कवर कर रखा था। 7 राउंड गोली चली। अतीक और अशरफ के गिरते ही, पुलिस वाले भाग गए।”

मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने बताया, “मैं चाय की दुकान पर खड़ा था। पुलिसवाले पहले यहां आए हैं, उन्होंने सबको हटाकर रास्ता साफ किया। दोनों तरफ से 2-2 गाड़ियां आईं। जैसे ही अतीक और अशरफ गाड़ी से निकलकर कुछ दूर चलते ही गोलियां चलने लगीं।”

तीनों बदमाशों ने किया सरेंडर

अतीक अहमद और अशरफ पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाश रिपोर्टर बन कर आए थे। फिलहाल, तीनों बदमाशों ने पुलिस को सरेंडर कर लिया है। हत्या करने वाले युवकों के नाम लवलेश तिवारी, अरुण और सनी बताए गए हैं।

UP में हुई धारा 144 लागू

अतीक अहमद की हत्या के बाद प्रशासन ने प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दिया है। जिले के संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्याकांड के बाद उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्यसचिव, प्रदेश के DGP, Spcl DG कानून व्यवस्था और प्रदेश के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

31 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago