National

सिंगर नेहा सिंह राठोड़ को पुलिस ने भेजा नोटिस, ‘यूपी में का बा’ गाना गाकर समाज में नफरत फैलाने का आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाना गाकर मशहूर हुईं नेहा सिंह राठौड़ मुसीबत में फंस सकती हैं। उन्हें पुलिस ने नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस जारी किया है। नेहा ने हाल ही में कानपुर अग्निकांड को लेकर निशाना साधते हुए ‘यूपी का बा सीजन-2’ रिलीज किया है, जिसके बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 21 फरवरी को उन्हें नोटिस भेजा है।

दरअसल कानपुर के मडौली गांव में हुए अग्निकांड में जान गंवा चुकी मां और बेटी का जिक्र करते हुए नेहा ने ट्वीट के जरिए यूपी सरकार पर निशाना साधा था। जिसके बाद अकबरपुर के सीओ प्रभात कुमार ने कहा कि नेहा के खिलाफ गानों के जरिए समाज में भेदभाव और नफरत फैला रही हैं। जिसको लेकर उनके खिलाफ ट्विटर पर और मौखिक शिकायतें मिल रही हैं।

नोटिस में पूछे गए कई सवाल

अब नेहा को तीन दिनों के अंदर अपनी सफाई देनी होगी। जानकारी के मुताबिक नेहा से पूछा गया है कि जहां-जहां ये गानें पोस्ट किए गए हैं, क्या उन प्लेटफॉर्म को वह खुद हैंडल करती हैं जो गीत उन्होंने गाए क्या उन्होंने खुद लिखे हैं या किसी और ने उन्हें लिखकर दिए हैं। ये गीत उन्होंने किस आधार पर लिखे हैं?

आपको बता दें कि इस गाने कि शुरुआत मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी से हुई थी। उन्होंने गाया था,’मुंबई में का बा’। ये गाना चर्चा में आने के बाद लोकगायिका नेहा ने भी जवाब में गाना बना दिया। उन्होंने बिहार पर गाया था, ‘बिहार मे का बा’। इस गाने का भी जमकर विरोध हुआ था।

आपको बता दें कि 13 फरवरी को कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की आग में जलने से मौत हो गई। इसके बाद नेहा ने 1 मिनट 9 सेकेंड का ‘यूपी में का बा सीजन-2’ टाइटल के साथ एक गाना गाया। ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे लेकर नेहा विवादों में घिर गई हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि नेहा अपने किसी गीत को लेकर सुर्खियों में घिरी हों।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

16 मिनट ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

13 घंटे ago