National

‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पहले फिजिकल टेस्ट नहीं बल्कि पास करनी होगी यह परीक्षा

सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। दरअसल, अब बल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) देना होगा। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों का फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होगा। विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा प्रक्रिया के बदलाव की जानकारी दे दी गई है। साथ ही सेना के सूत्रों ने शनिवार को कहा है कि फरवरी के मध्य तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

अप्रैल में आयोजित होगी परीक्षा

एक सूत्र ने कहा कि पहला ऑनलाइन सीईई अप्रैल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन देश भर में लगभग 200 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा और इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों का कहना है इस प्रक्रिया से चयन के दौरान काफी मदद मिलेगी। सूत्रों ने कहा, “इस प्रक्रिया की मदद से देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को भी कम किया जाएगा।”

तीन चरणों में होगा चयन

शुक्रवार को एक प्रमुख समाचार पत्र में ‘ट्रांसफॉर्मेशनल चेंजेज इन रिक्रूटमेंट इन इंडियन आर्मी’ शीर्षक से प्रकाशित एक विज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया के लिए तीन चरणों वाली नई कार्यप्रणाली की सूची दी गई है। पहला कदम नामांकित केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सीईई होगा, इसके बाद भर्ती रैलियों के दौरान सीईई-योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक फिटनेस परीक्षण और अंत में चिकित्सा परीक्षण होगा।

2023-24 भर्ती के दौरान लागू होगी प्रक्रिया

उन्होंने कहा, “अग्नीवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए, पहले उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ता था, उसके बाद चिकित्सा परीक्षण और सीईई के लिए उपस्थित होना अंतिम चरण था, लेकिन अब ऑनलाइन सीईई पहला कदम है। इससे स्क्रीनिंग को आसान बनाने में भी मदद मिलेगी।” नई प्रक्रिया लगभग 40,000 उम्मीदवारों पर लागू होगी जो 2023-24 के अगले भर्ती चक्र से सेना में शामिल होने के इच्छुक हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

49 मिनट ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

1 घंटा ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

6 घंटे ago