समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर और आसपास के इलाके में चोरी व लूटी गई विभिन्न कंपनियों की 52 मोबाइल पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर बरामद किया है। हालांकि इस दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोबाइल बरामद करने में पुलिस को यह सफलता पिछले 15 दिनों में पांच अलग-अलग टीम ने कर दिखाया है।
एसपी विनय तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान शनिवार को बताया कि चोरी व मोबाइलों से अपराधिक घटनाएं हो रही है। जिसके बाद इस मामले में 5 अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पांच अलग-अलग टीमों द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत विभिन्न स्थानों से 52 मोबाइल बरामद की गई। उक्त बरामद किए गए मोबाइल, मोबाइल धारकों को बुलाकर वापस किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी गत 16 जनवरी को पुलिस ने चोरी और लूटी गई 58 मोबाइल लोगों को बुलाकर वापस कराया था। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम बाइक चोरी को लेकर भी काम कर रही है। इसके लिए भी अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। 2 दिन फुल भी पुलिस टीम ने 20 जोड़ी और लूटी गई बाइक रिकवर कर बाइक स्वामी को लौट आया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…
समस्तीपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व…
समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस…