Samastipur

सरायरंजन में शराब कारोबारी मंजय लाल राय के घर कुर्की जब्ती, सभी बैंक अकाउंट को भी किया गया सील

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर में न्यायालय के आदेश के बाद सरायरंजन थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के शराब कारोबारी मंजय लाल राय के घर पर एसपी विनय तिवारी की उपस्थिति में कई थानों की पुलिस ने कुर्की जब्ती किया। बताते चलें कि इससे पूर्व मंजय लाल राय के घर इश्तेहार चिपकाकर थाना में हाजिर होने के लिए भी समय दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी हाजिर नहीं हुआ। हालांकि पुलिस लगातार गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपी फरार चल रहा है।

न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार को एसपी विनय तिवारी एवं सदर डीएसपी शहबान हबीब फखरी, सरायरंजन बीडीओ नीतू प्रियदर्शनी गुप्ता की उपस्थिति में भारी संख्या में पुलिस बल के सहयोग से कारोबारी के घर की कुर्की जब्ती की गई।

इस दौरान घर में रखे सारे सामान को पुलिस ने जब्त कर थाने पर ले आई है। वहीं घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि मंजय लाल राय शराब कारोबारी था। उसके द्वारा रेड के दौरान उत्पाद विभाग टीम पर फायरिंग की गई थी। वहीं उसके द्वारा सरायरंजन बाजार में सरेआम दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई थी।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। न्यायालय के आदेश पर उसके घर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है। इतना ही यही उसके सभी बैंक अकाउंट को भी सील कर दिया गया है, साथ ही उसके सभी चल- अचल संपत्ति को भी जप्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

1 घंटा ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago