मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक युवक ने अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए बड़े अनूठे ढंग से हाथ में पोस्टर लेकर अपील की है. इसका वीडियो सामने आया है. लड़के ने हाथ में लिए पोस्टर में लिख रहा है, शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए दहेज में दे दूंगा.इस लड़के का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
कैसी लड़की खोज रहा है युवक
छिंदवाड़ा के एक बाजार में एक युवक ने अनोखे अंदाज में अपनी शादी की अपील की. इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक अपने हाथ में पोस्टर लिए खड़ा है. इस पोस्टर में लिखा है,शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए दहेज में दे दूंगा.इस युवक ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में यह अपील की है. दरअसल उसे अपनी भावी पत्नी में एक ही गुण चाहिए, वह है सरकारी नौकरी. यह पोस्टर लोगों में सरकारी नौकरी के प्रति दीवानगी को भी बता रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां उसके पोस्टर की ओर देखती भी हैं और आगे बढ़ जाती है. वहीं पास में खड़ा एक व्यक्ति लड़के की इस हरकत पर हंस रहा है.
बताया जा रहा है कि जो वीडियो सामने आया है, वह छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक का है. वहां के एक दुकानदार ने बताया कि रविवार को एक लड़का यहां पोस्टर लेकर खड़ा था.वह आवाज लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था.हाथ में पोस्टर लिए वह कुछ देर तक यहां खड़ा रहा.उसके बाद वह वहां से चला गया. वीडियो में नजर आ रहे युवक के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है.
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…