Bihar

बिहार के दारोगा जी तो गजब निकले! शराब माफिया का तोता से पूछा उसका पता, मिट्ठू बोलता रहा- कटोरे-कटोरे

शराबबंदी वाले बिहार में शराब रोकने के लिए पुलिस की कसरत देखिए। अब शराब तस्कर को पकड़ने के लिए तोते से ही पूछताछ शुरू कर दी। यह तोता शराब तस्कर के घर में था। पुलिस शराब तस्कर के यहां रेड मारने आई थी। इसी दौरान तस्कर और उसके परिवार के सदस्य भाग गए। घर में सिर्फ तोता बचा था।

फिर क्या था, दरोगा कन्हैया कुमार ने तोते से पूछा- रे तोतवा, अमृत मल्लाह कहां गया। तोते ने जवाब में कहा- कटोरा-कटोरा। इस पर दरोगा ने सवाल किया- कटोरा में दारू बनता है। फिर पूछा-अमृत मल्लाह कहां गया। तुम्हारा मालिक कहां गया है। तुमको छोड़कर भाग गया है। इन तमाम सवालों के जवाब में तोता एक ही बात दोहराता रहा, कटोरा-कटोरा।

मामला गया जिले के गुरुआ थाने का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरोगा कन्हैया कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात शराब तस्कर अमृत मल्लाह के घर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग गए। घर में सिर्फ तोता मिला। वह भी पिंजरे में बंद। तोते ने घर में बाहरी व्यक्तियों को देखा तो जोर- जोर से आवाज निकालने लगा।

शराब धंधेबाज का अता-पता पूछने लगे

इस पर दरोगा का ध्यान उस ओर गया। दरोगा उसी से पूछताछ करने लगे। शुरू में तोता कुछ नहीं बाेला। उसने कुछ पल के लिए चुप्पी साध ली। अपनी गर्दन झुका कर शांत हो गया।

जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरोगा ने पूछा- अच्छा मिट्‌ठू (तोता) बताओ तो अमृत मल्लाह कटोरे में शराब बनाता है। इस पर भी तोता कुछ नहीं बोला। वह सिर्फ कटोरा-कटोरा ही बोलता रहा। पीछे से अन्य पुलिसकर्मी भी कहने लगे पूछिए- पूछिए शायद कुछ बता ही दे।

वीडियो सामने आने पर दरोगा ने क्या कहा…

दरोगा कन्हैया कुमार ने बताया कि रात में छापेमारी के दौरान अमृत मल्लाह घर में नहीं मिला। ना ही उसके परिवार के कोई सदस्य घर में मिले। वहां एक तोता मिला। वह बहुत शोर मचा रहा था।

तोता को देखकर मन में विचार आया कि उससे बातचीत की जाए। शायद कुछ राज निकल आएंगे, लेकिन तोता कटोरा-कटोरा के अलावा कुछ नहीं बोला। उसके मालिक अमृत मल्लाह का नाम लिया तो वह चुप्पी साध गया। अपनी गर्दन झुका कर कुछ पल के लिए शांत हो गया, लेकिन जैसे ही मैंने मिट्ठू बोला वह फिर कटोरा-कटोरा बोलने लगा। बस इतनी ही बात हुई उससे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago