National

CRPF ने SI और हेड कांस्टेबल के 1458 पदों पर निकाली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो के 1458 पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिसमें हेड कांस्टेबल के 1315 पद हैं और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो के 143 पद हैं. आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है.

सीआईएसएफ में 1458 पदों पर वैकेंसी: 

जनरल और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये देय है, जबकि शेड्यूल कास्ट शेड्यूल ट्राइब के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क है. आवेदन की प्रक्रिया आज 4 जनवरी से शुरू हो रही है और आवेदन करने की आखिरी तिथि 25 जनवरी 2023 है. अभ्यर्थियों को चयन के लिए कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा, जिसमें सबसे पहला है फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट. इसके बाद लिखित परीक्षा और इस दोनों के अभ्यर्थियों के लिए स्किल टेस्ट. फिर दस्तावेज सत्यापन और अंत में चिकित्सा परीक्षण के बाद ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

25 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि:

चयनित उम्मीदवारों को ₹25000 से ₹92000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. 12वीं पास युवाओं के लिए जो सशस्त्र बल ज्वाइन करना चाहते हैं. उनके लिए सीआरपीएफ को ज्वाइन करने का सुनहरा मौका आया है. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की आखिरी तिथि 25 जनवरी तक ऑनलाइन मोड में जाकर आवेदन कर सकते हैं.

नेशनल डिफेंस एकेडमी में 251 रिक्त पदों पर वैकेंसी: 

उधर, नेशनल डिफेंस एकेडमी ने एटीएस, एलडीसी समेत विभिन्न पदों के लिए 251 रिक्त पदों पर वैकेंसी निकाली है और भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट www.ndaciverect.gov.in पर जाकर आवेदन की आखिरी तिथि 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है. अभ्यर्थियों का चयन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा और टेस्ट में आने जाने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई ट्रैवलिंग एलाउंस और अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा. सिलेक्शन टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज से वैक्सीनेटेड होना अनिवार्य है. जो वैक्सीनेटेड नहीं होंगे उन्हें सिलेक्शन टेस्ट में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

17 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

18 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

19 घंटे ago