Bihar

बिहार: रात के अंधेरे में पुलिसवालों ने कर दी ऐसी ‘हरकत’, CCTV कैमरे का नहीं रहा ध्यान, Video वायरल

बिहार के बेगूसराय से अब लकड़ी की चोरी की घटना सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि लकड़ी की चोरी पुलिस वाहन से की गई तथा इसे अंजाम देने वाले भी पुलिसकर्मी ही थे। भीषण ठंड के बीच लकड़ी चोरी की घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में किसी को यह बोलते सुना जा सकता है कि पुलिस जवान जलावन उठाकर अपनी गाड़ी में रख रहा है। यह वीडियो 3 जनवरी की रात 9:30 बजे का है। दरअसल, जिले में निरंतर कई दिनों से भीषण ठंड पड़ रही हैं। प्रशासनिक स्तर से जिले भर में अलाव की व्यवस्था भी की गई है। मगर पुलिसकर्मी ने व्यवसाई की दुकान से जलावन की लकड़ियां अलाव के लिए उठाईं या किसी दूसरे कारण से, यह तो पूरी तहकीकात के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मगर मकसद जो भी हो। रात के अंधेरे में जिस तरीके से चोरी की जा रही है, वह पुलिस के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल है।

फिलहाल जिस तरीके से CCTV फुटेज को लोगों ने पुलिस की चोरी की बात बोलते हुए वायरल किया है, वह तहकीकात का विषय है। तहकीकात के पश्चात् ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला है क्या? वीडियो वायरल होने के पश्चात् चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पुलिस जवान लकड़ियों की चोरी क्यों कर रहा है। जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही पुलिस चोरी करने लगे तो सुरक्षा कौन करेगा? खैर, ये तो तहकीकात के बाद ही साफ़ हो पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

8 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

8 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

22 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

24 घंटे ago