भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।
माथे और पैर में चोट, की जाएगी प्लास्टिक सर्जरी
डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
रेलिंग से जा टकराई ऋषभ की कार
प्रत्यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे ऋषभ
शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।
ऋषभ दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने कार से उठाए रुपए
मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। वहीं बताया गया कि दुर्घटना स्थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपए भी उठा लिए। दरअसल एक्सीडेंट के बाद कुछ रुपए भी मौके पर पड़े हुए थे।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…