National

दुर्घटना के बाद तड़पते रहे ऋषभ पंत, लोगों ने लूट लिए पैसे, बनाते रहे वीडियो, इन 2 लोगों ने बचाई जान

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का दिल्ली से घर लौटते वक़्त सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में ऋषभ घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे. क्रिकेटर कार से निकलने के कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से निकल नहीं पा रहे थे. हद तो तब हो गई कि जब लोग खड़े खड़े तमाशा देख रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ पंत की कार में 3-4 लाख रुपए थे. जो हादसे के बाद सड़क पर बिखरे हुए थे. ऋषभ सड़क पर पड़े हुए थे. लेकिन, उस दौरान कुछ लोग उनकी मदद करने के बजाए अपनी जेब नोटों से भरने में लगे हुए थे. वहीं कुछ वीडियो बनाने में लगे थे. बाद में कुछ लोगों ने उनकी मदद की.

तभी दो युवक मसीहा बनकर ऋषभ को बचाया. उन्होंने क्रिकेटर को रुड़की के सक्षम अस्पताल में एडमिट कराया. मिली जानकारी के अनुसार, उन दोनों युवकों में से के युवक पुरकाजी के समीप शकरपुर गांव का रहने वाला है. जो सड़क हादसे की जगह से कुछ ही किलोमीटर पर लिब्बरहेरी में स्थित शुगर मिल में काम करता है.

बताया जा रहा है कि सुबह के समय वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था. उसी दौरान उसने सड़क हादसे में घायल ऋषभ पंत को देखा उसने पहचान लिया. तभी उसने उनकी मदद की. रुड़की अस्पताल के डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि अस्पताल में जब ऋषभ को लाया गया तो दो युवक भी साथ थे. उन्होंने सही समय पर ऋषभ को अस्पताल पंहुचा दिया था. जब ऋषभ को लाया गया था तो उनकी हालत थोड़ी गंभीर थी, लेकिन जैसे जैसे समय गुजरा वे ठीक होने लगे.

गौरतलब है कि रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर ऋषभ की कार का एक्सीडेंट हुआ. कार का शीशा तोड़कर उन्हें समय रहते हुए निकाल लिया गया, जिसके बाद उनकी मर्सिडीज कार में आग लग गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार. ऋषभ पंत कार में अकेले थे. वो खुद ड्राइव कर रहे थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें देहरादून मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है.

बता दें कि पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. डॉक्टर्स के मुताबिक, उनके शरीर में ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं. सिर में उन्हें चोट लगी है. दाहिने पैर में फ्रेक्चर की संभावना है. बहरहाल, जांच के बाद ही चोटों और इंजरी का पता चल पाएगा. ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद क्रिकेटर से लेकर उनके फैंस उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago