National

एक साथ मां-बेटी बनीं दारोगा, घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों.. किसी शायर की यह पंक्तियां तो आपने सुनी ही होगी लेकिन दुनिया में बहुत कम लोग ही होते हैं जो इसे चरितार्थ कर पाते है। ऐसा वही कर पाते हैं जिनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है। मां थोला नागमणि और बेटी त्रिलोकिनी ने अपने जज्बे से वह मुकाम हासिल किया। दोनों मां-बेटी दारोगा बन गयी हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं तेलंगाना की एक मां और बेटी की जो आज अपनी कड़ी मेहनत से दारोगा बन गयी हैं। कुछ महीने पहले ही तेलंगाना पुलिस ने दारोगा की बहाली निकाली थी। इस प्रतियोगिता परीक्षा में दोनों मां बेटी शामिल हुई थी। दोनों ने कड़ी लगन और मेहनत से लिखित और फिजिकल परीक्षा में सफलता हासिल की और आज दोनों तेलंगाना पुलिस में दारोगा बन गयी हैं।

अब दोनों मां-बेटी की सफलता की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। पड़ोसी और परिवारवाले का हुजूम घर पर देखा जा रहा है जो दोनों मां-बेटी को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। एक साथ मां-बेटी के दारोगा बनने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी है। बधाई देने वालों का तांता घर पर लगा हुआ है।

तेलंगाना के खम्मम जिले के चेन्नाराम गांव की रहने वाली 38 वर्षीया थोला नागमणि 2007 में होम गार्ड के रूप में तेलंगाना पुलिस में भर्ती हुई थीं और विभाग में काम कर रही थी। जब उनकी बेटी 21 साल की हुई तब बेटी त्रिलोकिनी ने डिग्री हासिल कर ली। तभी तेलंगाना पुलिस ने दारोगा की बहाली निकाली थी। दोनों मां-बेटी ने एक साथ फॉर्म भरा और लिखित और फिजिकल परीक्षा में शामिल हुई। दोनों को एक साथ सफलता हासिल हुई। अब दोनों मां-बेटी दारोगा बन गयी है।

अपनी बेटी की सफलता से मां थोला नागमणि काफी खुश है। वह कहती हैं कि ‘मुझे गर्व है कि मेरी बेटी भी पुलिस विभाग में भर्ती हो गयी। अब हम दोनों पुलिस अधिकारी के रूप में काम करेंगे। मां-बेटी की इस सफलता से परिवार के लोग तो खुश है ही आस पड़ोस के लोग भी काफी खुश है। दोनों मां-बेटी को बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

18 घंटे ago