Education

सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 डेटशीट जल्द, इस बार एग्जाम पैटर्न में किये गये हैं ये बदलाव…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सीबीएसई की ओर से जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी किये जाने की संभावना है. पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा समय सारणी परीक्षा शुरू होने से 45 से 60 दिन पहले जारी की जाती रही है. बोर्ड पहले ही कक्षा 10, 12 के लिए 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 शुरू करने की घोषणा कर चुका है. इसलिए उम्मीद है कि इस महीने उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होगा और फाइनल डेटशीट जारी कर दी जायेगी. बता दें कि इस बार परीक्षा पैटर्न में कुछ जरूरी बदलाव भी किये गये हैं. डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें…

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल 1 जनवरी 2023 से देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगे. विस्तृत जानकारी के लिए छात्रों को अपने स्कूलों से संपर्क करने की आवश्यकता है. प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल परीक्षकों द्वारा कराई जाएगी. लिखित परीक्षा 2023 से साल में एक बार आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार एग्जाम डेटशीट और अन्य डिटेल्स के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाये रखें.

सीबीएसई 2023 डेट शीट: जानिए डेट शीट कैसे डाउनलोड करें

आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर, ‘मुख्य वेबसाइट’ विकल्प पर क्लिक करें.

डेट शीट लिंक पर क्लिक करें.

सीबीएसई डेट शीट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी

डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.

उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की एग्जाम डेटशीट की घोषणा करेगा.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड

अंतिम परीक्षाओं की डेट शीट जारी होने के बाद और परीक्षाओं से पहले, सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. इसकी जानकरी cbse.nic.in पर अपडेट की जायेगी.

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2023 पैटर्न में बदलाव

पिछले साल कोविड-19 के कारण बोर्ड ने 2 टर्म में बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी लेकिन अब 1 बार ही परीक्षा आयोजित होगी.

सीबीएसई 10वीं परीक्षा पैटर्न 2023 के अनुसार, प्रत्येक पेपर के 80 अंक होंगे और शेष 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे.

प्रत्येक विषय के लिए कक्षा 10 के लिए विस्तृत सीबीएसई नया पैटर्न वेबसाइट पर देख सकते हैं.

शिक्षा राज्य मंत्री ने हाल ही में यह कहा था कि इस साल से सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में योग्यता आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे. जिसमें कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स से कम से कम 40 प्रतिशत और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स से 30 प्रतिशत तक योग्यता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न कई अलग-अलग फॉर्मेट में पूछे जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

18 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

19 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

20 घंटे ago