Bihar

बिहार निकाय चुनाव: BJP सांसद की पत्नी और नीतीश के मंत्री की मां हारीं चुनाव

बिहार के 37 जिलों में हुए निकाय चुनाव के परिणाण आ रहे हैं. पहले चरण में 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत के लिए वोटिंग हुआ था. मतों की गिनती आज हो रही है जिसके बाद 21287 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है. आज यहां हुए चुनाव के रिजल्ट सामने आ रहे हैं. निकाय चुनाव में बिहार के कई नेताओं के परिवार के लोग भी मैदान में थे. इसके बाद उनकी प्रतिष्ठा दाव पर थी.

बिहार के मुजफ्परपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद चुनाव हार गई हैं. उन्हें रमा निषाद की चचेरी बहू ज्योत्सना कुमारी ने चुनावी मैदान में पटकनी दी है. बीजेपी सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद अपने रिश्तेदार से महज 53 वोटों से पीछे रह गई.

ज्योत्सना कुमारी ने शिकस्त दी

रमा निषाद वार्ड नंबर 1 से चुनाव लड़ रही थी. ज्योत्सना कुमारी ने शिकस्त दी है.ज्योत्सना कुमारी अजय निषाद की रिश्ते में बहू लगेंगी. दरअसल जब मंगलवार को RN कॉलेज में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हुई तब सबकी नजरें रमा निषाद और ज्योत्सना कुमारी पर थी.

नीतीश के मंत्री की मां हारीं चुनाव

वहीं बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां को भी हार का सामना करना पड़ा. मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी छपरा के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही थीं. लेकिन यहां की जनता ने उनपर भरोसा नहीं जताया जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

मंत्री के भतीजे की पत्नी भी हारीं

नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी को मुनेश्वर पासवान ने 139 वोटों से शिकस्त दी. मुनेश्वर पासवान को जहां 377 वोट मिले वहीं कलावती देवी के पाले में 238 वोट था. इस तरह वह मुनेश्वर पासवान ने 139 वोट से चुनाव हार गईं. इसके साथ ही उनके भतीजे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी जो दिघवारा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद का चुनाव लड़ रही थीं उनकी भी हार हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

55 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago