समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

मिजोरम में अचानक ढही पत्थर की खदान, बिहार से काम करने गए 15-20 मजदूर दबे

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में दोपहर करीब 3 बजे हुई। हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी है। ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।

हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। 10-15 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी हैं।

IMG 20220723 WA0098

सूत्रों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान ढाई साल से चालू है।

IMG 20220728 WA0089

हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि घटना दोपहर तीन बजे हुई, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के वक्त इसमें दर्जनों लोग काम कर रहे थे। एक श्रमिक खदान में से निकलने में सफल हो गया, लेकिन बाकी ऐसा नहीं कर सके और वे मलबे में फंस गए। देर शाम तक मलबे से किसी को भी निकाला नहीं जा सका था।

IMG 20221104 WA0016 01

Banner 03 01JPCS3 01IMG 20221017 WA0000 01IMG 20220915 WA0001IMG 20211012 WA00171 840x760 1IMG 20220331 WA0074